इलाहाबाद : वाट्सएप ग्रुप के जरिये जानकारी होती है कि एक कैंसर पीड़िता बच्ची जिंदगी व मौत से जूझ रही है और उसे फौरन ब्लड की आवश्यकता है। इतना जानते ही ये आइपीएस अफसर ब्लड देने बेली अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंच जाते हैं। हम बात कर रहे शहर में तैनात सीओ सिटी विनीत जायसवाल की जो वर्ष 2014 बैच के आइपीएस अफसर हैं। अमूमन खाकी वर्दी से आम आदमी दूरी ही बनाए रखना चाहता है, लेकिन वहीं कुछ खाकीधारी ऐसे भी हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ-साथ आमजन की मदद भी करते हैं। कुछ इसी तरह का कार्य करके आईपीएस विनीत जायसवाल भी खाकी का सम्मान बढ़ा रहे हैं। यह गोरखपुर जनपद के मूल निवासी हैं। इन दिनों शहर में सीओ सिटी-प्रथम पद पर तैनात हैं।
‘पुलिस मित्र’ ग्रुप में हुई जानकारी
आइजी आफिस में तैनात सिपाही आशीष मिश्र ने ‘पुलिस मित्र’ नाम से एक वाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें आइपीएस विनीत जायसवाल भी हैं। शुक्रवार की शाम आशीष ने ग्रुप में मैसेज डाला कि एक कैंसर पीड़िता बच्ची स्तुति को ब्लड की आवश्यकता है।
एसओ कैंट ने भी दिया ब्लड
इसकी जानकारी कैंट के थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत को हुई तो उन्होंने भी ब्लड बैंक पहुंचकर अपना एक यूनिट ब्लड कैंसर पीड़िता बच्ची को दिया। रमेश सिंह रावत अल्मोड़ा उत्तराखंड के निवासी हैं। यह अब तक 12 बार जरूरतमंदों को ब्लड दे चुके हैं।
कौन है यह स्तुति
झूंसी के मायापुरी निवासी दीपचंद्र गुप्ता की 13 वर्षीया स्तुति कैंसर से पीड़ित है। कमला नेहरू अस्पताल में यह इन दिनों जिंदगी व मौत से जूझ रही है। डॉक्टर ने ब्लड की आवश्यकता बताई तो दीपचंद्र ने सिपाही आशीष मिश्र से गुहार लगाई। आशीष ने कुछ माह पहले स्तुति को ब्लड दिया था, इसलिए दीपचंद्र को उम्मीद थी कि उनके जरिए ब्लड मिल सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…