पेङ से गिरकर मजदूर की मौत, सदमे मे परिवार
बलिया।। मनियर थाना क्षेत्र के गौरी शाहपुर मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाल काटते समय गिरने से झिंगुर राजभर (40) निवासी घाटमपुर की मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाला झिंगुर बगल के टोला में एक पेड़ की डाल काट रहा था। उसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। यह देख मौके पर पहुंचे लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।
दूकान के शटर का ताला तोड़कर हजारो की चोरी
बलिया।। बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली सहोदरा चट्टी स्थित एक ज्वेलर्स एवं बर्तन की दुकान का शटर तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में भय व्याप्त है।
चिंगारी से लगी आग से दो झोपङियां जलकर राख
बलिया।। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में अलाव की चिंगारी से लगी आग में दो आवासीय झोपड़ियां सहित हजारों रुपये का सामान राख हो गया। मौके पर जमा लोगों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया नहीं तो तबाही बढ़ सकती थी। चंद्रमा राजभर के परिवार के सदस्य शाम को अलाव जलाए थे। रात में करीब 9 बजे अलाव से निकली चिंगारी उड़कर उनकी झोपड़ी पर जा गिरी। इससे लगी आग को बुझाने के साथ ही परिवार वाले शोर मचाने लगे। जब तक लोग जुटते आग पड़ोसी मानिक चंद राजभर की झोपड़ी तक फैल गई।
आग से जलकर अधेङ की मौत , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बलिया।। हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहा गांव निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बजरहा गांव निवासी मुन्ना यादव (40) पुत्र हरि यादव गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर जलने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच किसी ने 100 नम्बर पर इसकी सूचना दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना अर्धविक्षिप्त था। घटना के समय मुन्ना के घर वृद्घ माता-पिता के अलावा उसकी पत्नी थी। मृतक की दो पुत्र व दो पुत्री है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…