Categories: Crime

बिजनौर – पकडे गये कपडा व्यापारी के लुटेरे.

अजीम कुरैशी

नूरपुर। नूरपुर निवासी मोहल्ला चौधरीयान परीक्षित उर्फ पिंटू पुत्र ओमप्रकाश शर्मा वह ग्राम असगरीपुर निवासी गुड्डू उर्फ जाकिर पुत्र अनवर दोनों ने मिलकर कुछ दिन पहले एक कपड़ा व्यापारी को लूटा था लूट का शिकार हुए यासीन पुत्र अली हसन निवासी गोहावर जेत कपड़ा व्यापारी दौलतपुर से होता हुआ निकला था गोहावर दौलतपुर झील के पास आरोपियों ने कपड़ा व्यापारी को लूट लिया कपड़ा व्यापारी ने आरोपी को पहचान लिया था लूट के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे कल दोबारा आरोपी अस्करीपुर में एक सब्जी व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा आरोपियों ने ग्रामीणों को आतंकित करने की कोशिश करते हुए तमंचे से फायर किए ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया आरोपियों के पास से तमंचा बरामद हुआ है पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts