रामपुर. उत्तर प्रदेश के ज़िले रामपुर से दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है मामला रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव का है जहाँ ज़मीनी विवाद के चलते भाई ने भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीँ परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने साजिशन इस हत्या को अंजाम देने में दुसरे पक्ष का साथ दिया है। तो वहीँ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में ज़मीनी रंजिश करार देकर पुलिस पर लगाए आरोपों को मिथ्या बता रहे हैं।
हत्या के मामले में मृतक शिवधनी के बड़े भाई ने बताया की ज़मीनी विवाद का मुकद्दमा पिछले काफी समय से चल रहा था जिसमे आज विरोधी पक्ष उसके रिश्ते के भाई धनपाल ,कल्याण सिंह , अरविन्द और कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर शिवधनी को घेरकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीँ परिजनों की तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
वहीँ दूसरी ओर मृतक का भाई महावीर पुलिस पर विरोधियों से मिले होने का आरोप लगते हुए हत्या को साजिश बता रहा है जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने इस बात का खंडन करते हुए बताया की मामला ज़मीनी विवाद का है और परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाया गया आरोप गलत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…