लखनऊ- लगातार अपनी विश्वनीयता खो रही EVM मशीनों पर इस बार निकाय चुनाव में भी काफी आरोप लगे. इन आरोपों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दंभ भरकर मशीनों पर उंगली उठाई थी, जिसके पलट जवाब ने योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बसपा के मेयर अगर इस्तीफा दे देते है तो हम बैलेट पेपर से चुनाव करवाने को तयारी है. योगी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को यदि ईवीएम पर विश्वास नहीं है तो अलीगढ़ व मेरठ के नवनिर्वाचित महापौर (मेयरों) से इस्तीफा दिला दें, सरकार आयोग से बैलेट से चुनाव कराने का अनुरोध कर लेगी। इससे हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित महापौरों को अपने-अपने शहरों का योजना बनाकर विकास करने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का मंत्र दिया। योगी रविवार शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित 14 महापौर के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के बाद विपक्षी दल ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ईवीएम राज्य निर्वाचन आयोग की संपत्ति है। बसपा सुप्रीमो मायावती जिस ईवीएम पर आरोप लगा रही हैं, उसी ईवीएम से उनकी पार्टी ने अलीगढ़ व मेरठ में महापौर चुनाव जीते हैं। मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि यदि मायावती को ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो वे अलीगढ़ व मेरठ के बसपा महापौर का इस्तीफा दिलाकर मतपत्र से चुनाव लड़ा लें, सच्चाई सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा के नवनिर्वाचित महापौरों से कहा कि जनता ने बड़े विश्वास के साथ बहुमत दिया है। जनता की अपेक्षा के अनुरूप शुचिता और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…