बरेली। बरेली के साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस(महिला)प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पं.दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता में जी एफ कॉलेज-शाहजहांपुर, हिंदू कॉलेज-मुरादाबाद, एन.के.बी.एम.जी कॉलेज – चंदौसी, राजकीय महिला महाविद्यालय – बिलासपुर, गोकुलदास कॉलेज – मुरादाबाद, एस.बी.डी. कॉलेज – धामपुर, बरेली कॉलेज – बरेली व साहू रामस्वरूप समेत कुल 8 महाविद्यालयों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सहसचिव मनोज मंगल ने किया। इस दौरान पर्यवेक्षक के रुप में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जी.एफ.कॉलेज-शाहजहाँपुर, हिंदू कॉलेज-मुरादाबाद, एस.बी.डी. कॉलेज-धामपुर और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय पहुँचे, जिनमें से साहू रामस्वरूप और हिंदू कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई और खिताबी मुकाबले में साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की टीम ने खिताब अपने नाम किया। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चार छात्राओं अंशिका अग्रवाल,पूजा,श्वेता गौतम,स्मिता का चयन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ राकेश अरोड़ा ने दोनों टीमों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता के अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉ सीमा गौतम ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान करने के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान डॉ गीता अग्रवाल,डॉ राधा यादव,डॉ प्रीति पाठक, डॉ आशा गुप्ता,पूजा शर्मा(कोच),श्रीमती मोहिता जौहरी,डॉ प्रियाली दत्ता,करिश्मा अग्रवाल,दीपा,प्रतिभा शर्मा,
श्रीमती अलका मिश्रा,गीता रानी,फिरोज कुरेशी,श्री संजीव सक्सेना(कोच) आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…