वाराणसी. गुजरात चुनावो के दौरान एक निजी चैनल को साक्षात्कार देना राहुल गाँधी के लिये उस समय भारी पड़ गया था जब इस सम्बन्ध में चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी किया था, मगर अचानक बाज़ी उलटी पड़ती दिखाई देने लगी और इस नोटिस के विरोध में देश भर में कांग्रेस जनों ने विरोध दर्ज करवाना शुरू कर दिया. इसी क्रम में वाराणसी में कांग्रेस जन पैदल मार्च करते हुए कचहरी पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र सौंप कर चुनाव आयोग के दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की।
युवा कांग्रेस के राघवेंद्र चौबे ने आयोग की इस कार्यवाही को असंवैधानिक करार देते हुए चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुवे कहाकि यह कार्य अशोभनीय व असंवैधानिक है। चुनाव आयोग इस वक्त निष्पक्षता के जगह पक्षपात कर रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय को पत्र के माध्यम से यह कहना चाहते है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य करे व असंवैधानिक कार्य बंद करे और तत्काल नोटिस वापस ले। इस अवसर पर मयंक चौबे, ओमशंकर शुक्ला, चंचल शर्मा, धीरज शुक्ला, रोहित दुबे, किशन यादव, बेचन यादव अनुभव राय सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…