आजमगढ़।। अहरौला थाना क्षेत्र के अंबारी-बूढ़नपुर मार्ग स्थित कोतवालीपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह स्कार्पियो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित स्कूली वाहन पलट गया। इस घटना में दो छात्राएं व चालक घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त स्कूली वाहन में आठ छात्राएं सवार थीं। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासों स्थित एक महाविद्यालय का वाहन मंगलवार की सुबह अहरौला क्षेत्र की छात्राओं को बैठाने के लिए हसनाडीह गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के कोतवालीपुर मोड़ के पास पहुंचा कि हसनाडीह गांव की तरफ से आ रही स्कार्पियो से टक्कर से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर स्कूली वाहन पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पलटे वाहन का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…