अन्जनी राय / यशपाल सिंह
आजमगढ़ ।। शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास मार्ग पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के जाफरपुर दाऊदपुर गांव निवासी बृजेश (30) पुत्र रामचेत मंगलवार को दिन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घर से रवाना हुआ।
दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार मां-बेटे करतालपुर बाईपास मार्ग से गुजर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक चालक बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां लालमती देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…