आजमगढ़ ।। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे साइकिल व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक व साइकिल पर सवार तीन किशोर व एक युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा निवासी आसिफ (30) व मोहम्मद आमान (10) दोनों बाइक द्वारा शुक्रवार को दिन में किसी कार्यवश शहर आए हुए थे। काम निपटाकर घर लौट ही रहे थे कि जैसे ही नगर पालिका चौराहे के आगे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास पहुंचे ही थे कि सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से खेल कर आ रहे साइकिल सवार दो खिलाड़ी बाइक की चपेट में आ गए। बाइक सवार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हेलमेट लगाने के कारण युवक की जान बच गई लेकिन उसके नाक व सिर में गंभीर चोट लग गई। जबकि तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इस घटना में हेलमेट व साइकिल के परखचे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…