Categories: Crime

बदमाशो के हौसले बुलंद, राह चलते राजमिस्त्री को पीट छिन लिए रुपये

अंजनी राय 

बलिया ।। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा नहर पुलिया के पास गुरुवार की शाम को बदमाशों ने राजमिस्त्री मनीष चंद्र चौहान निवासी पांडेयपुर की पिटाई कर उससे पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वह मुड़ासन गांव से राजमिस्त्री का कार्य कर वापस लौट रहा था। इसी बीच बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिटाई कर पॉकेट से पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts