कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में गुरुवार को संरक्षा बैठक हुई। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 रेलकर्मियों को डीआरएम एसके पंकज ने सम्मानित किए। बैठक में वरिष्ठ यातायात निरीक्षकों ने संरक्षा के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि कार्य के दौरान शार्टकट तरीका न अपनाएं। कर्मचारियों ने शंटिंग के दौरान आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। मालगाड़ी के लोको पायलटों ने कहा कि रात में लोको की हेडलाइट को आन-आफ करके जानवरों को ट्रैक से दूर किया जा सकता है। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक एके द्विवेदी, एनामुल हक, अनुराग कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अतुल गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी वीके गौतम, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…