इलाहाबाद। विगत सात दिनों से शिक्षा निदेशालय पर धरना दे रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन पर बैठने वाले प्रशिक्षु शिक्षक भोजराज सिंह और रामसजीवन विश्वकर्मा ने बताया की हमने अक्टूबर 2016 में भी अनशन किया था जो कि जल्दी मौलिक नियुक्ति मिलने के आश्वासन पर तोड़ दिया था लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी मौलिक नियुक्ति नहीं मिली इसलिए हमें पुनः आमरण अनशन को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार जब तक हमें मौलिक नियुक्ति नहीं मिलेगी हम अनशन से नहीं उठेंगे।
प्रशिक्षु शिक्षक चयन-2011 अंतर्गत वर्ष 2016 में चयनित नौवें बैच के 28 जनपदों के 803 प्रशिक्षु शिक्षक अपना छः मासिक प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित प्रशिक्षु शिक्षक लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं जिसका परिणाम दिनांक 30.08.2017 को घोषित किया जा चुका है। नियमानुसार परिणाम घोषित होने के एक माह के अन्दर प्रशिक्षु शिक्षकों की सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त होना चाहिए लेकिन प्रशिक्षु शिक्षक परीक्षा परिणाम आये 5 माह हो गए किन्तु अभी भी प्रशिक्षु शिक्षक मौलिक नियुक्ति से वंचित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…