Categories: Crime

बैरहना में मेडिकल कर्मचारी पर हमला

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद :  बैरहना सब्जी मंडी में कुछ युवकों ने मेडिकल कर्मचारी अनुज उपाध्याय पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। जार्जटाउन पुलिस ने अनुज की तहरीर पर निहाल, शुभम, छोटा डॉन समेत सात अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

राघवेंद्र उपाध्याय का बेटा अनुज मूल रूप से प्रतापगढ़ के गौरी रामपुर गांव का निवासी है। यहां मेडिकल कॉलेज परिसर में रहता है और काम करता है। पुलिस के मुताबिक, अनुज बैरहना सब्जी मंडी गया था। वहां सब्जी के भाव को लेकर एक दुकानदार से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने उसने पर हमला कर दिया। पिटाई से मामूली चोट आई हैं। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts