Categories: Crime

फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी

कनिष्क गुप्ता.

इलाहाबाद : जार्जटाउन थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन मुहल्ले में स्थित जी मैत्री अपार्टमेंट के एक फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर फ्लैट में रहने वाले सुशील कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सुशील कुमार बाहर गए हुए थे और उनके फ्लैट में कोई नहीं था। तभी चोरी की घटना हुई। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts