कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : शादी विवाह में डीजे बजाने के लिए संचालकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसीएम ¨रकी जायसवाल को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई कि उन्हें डीजे बजाने के लिए अनुमति दी जाए। चेतावनी दी गई कि अनुमति नहीं मिली तो वे सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे।
लाउडस्पीकर और डीजे समेत ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बजाने के लिए अब अनुमति लेनी पड़ रही है। अनुमति ध्वनि प्रदूषण के तय मानकों पर दिए जा रहे हैं। चूंकि डीजे का शोर तय मानक से ज्यादा है इसलिए अनुमति नहीं मिल रही है। ऐसे में डीजे संचालक परेशान हैं। दरअसल, दो फरवरी से लगन शुरू हो रही है। एक-एक संचालक 50 से 60 बरातों में डीजे की बुकिंग ले चुके हैं। अब अनुमति न मिलने के कारण उनके सामने बरातों में डीजे बजाने का संकट उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर शहर और ग्रामीण इलाके के सैकड़ों बैंड बाजा और डीजे संचालक बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम सिटी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अनिल कुमार, बबलू कुशवाहा, मनोज कुमार, शिव कुमार, मो. शरीफ, अजय सिंह, धर्मराज, माशूक खान, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार, गुड्डू आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…