लखीमपुर खीरी // लखीमपुर शहर में एक बडा मामला आया जहां शहर से ही सटे इलाके में अंग्रेजी और देसी शराब के जखीरे पर एसपी ने आज खुद छापे मारी की। जिससे वहां हडकम्प मच गया। इस छापेमारी में अवैध रूप से बनाए गए गोदाम से हरियाणा अरुणाचल प्रदेश का टैग लगी हुई अंग्रेजी व देशी शराब की तकरीबन 500 से ज्यादा पेटियां बरामद हुई हैं।
जानकारी के अनुसार लगातार मिल रही जानकारी को देखते हुए मुखबिर की सूचना पर एसपी डाॅ एस चन्नप्पा एएसपी जब छापा मारने पहुंचे तो पुलिस के भी होश उड़ गए और छापे मारी मे पता चला कि शहर से सटे रंगीला नगर में अवैध रूप से बनाए गए गोदाम में हरियाणा अरुणाचल प्रदेश का टैग लगी हुई अंग्रेजी व देशी शराब की तकरीबन 500 से ज्यादा पेटियां बरामद हुई हैं। पेटियों पर अरुणाचल प्रदेश की मोहर लगी थी। पेटियों मे अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें भारी हुई बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह गोरखधंधा सालों से चल रहा था, शहर से सटे इलाकों में अवैध शराब की स्टोरेज का धंधा करने वाले तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गये। एसपी डॉ एस चन्नप्पा का दावा है कि अवैध शराब में लिप्त आरोपी जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…