आजमगढ़।। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ 11 सूत्रीय मांग को लेकर बुधवार को भी कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही संघ ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष हरिहर सिंह ने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधित व्यवस्था नियमावली में किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संहिता 2006 के प्राविधान को ²ष्टिगत रखते हुए वर्तमान परिस्थिति के अनुसार अमीनों के मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। इसके साथ ही श्री यादव ने कहा कि संग्रह अमीन के नाम को परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। जिला महामंत्री अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि संग्रह अमीनों की जायज मांगों पर यदि सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो यह लड़ाई प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर आर-पार की होगी। कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। धरने की अध्यक्षता हरिहर सिंह व संचालन ओमप्रकाश दूबे ने की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…