आजमगढ़।। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण ¨सह ने आदेश दिया है कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। नौवीं से लेकर इंटर तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से संचालित होकर ढाई बजे तक चलेंगे। मगर जिलाधिकारी के इस आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल प्रबंधक अब भी सुबह सात बजे से ही विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। इसकी वजह से बच्चों को कड़ाके की ठंड में भी सुबह छह बजे से ही घर से तैयार होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है।
ठंड में पूर्वांचल में अब तक दर्जनों मौतें हो चुकी हैं। क्षेत्र के कुछ बच्चे पड़ोस के जनपद अंबेडकर नगर के विद्यालयों में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं। मगर विद्यालय प्रबंधकों की मनमानी रवैया के कारण वहां के विद्यालय कड़ाके की ठंड में भी सुबह सात बजे से चल रही हैं। ऐसे में क्षेत्र के बच्चों को विद्यालय जाने में कड़ाके की ठंड का जमकर सामना करना पड़ रहा हैं। अभिभावकों में विद्यालय प्रबंधन की मनमानी रवैए से आक्रोश है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम का कहना है कि डीएम के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा जो भी विद्यालय नियम के विरुद्ध होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…