बलिया ; बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र ग्राम मझौवा निवासी विनोद गोंड ने शराब के नशे में देवर विनोद गोंड ने घर में विश्राम कर रही अपनी ही भाभी बबिता उम्र (35) वर्षीय पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया। घटना शुक्रवार की दोपहर दो बजे की है। घटना के बाद हमलावर देवर विनोद गोंड कुल्हाड़ी के साथ ग्राम के पड़ोस में उभांव थाने दौड़ते जाकर हाजिर हो गया। चोटिल बबिता को तत्काल सीएचसी सीयर में उपचारार्थ दाखिल कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त बबिता को चिकित्सक डा. जी.पी. चैधरी ने गम्भीरावस्था में बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के सम्बन्ध में अस्पताल में मौजूद चोटिल बबिता के पति श्याम बिहारी गोंड ने विवाद के कारण का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी मां कलावती देवी सगे तीन भाइयों के नाम बैंक में अज्ञात राशि एफडी कर रखा है, जिसको वह मेरी पत्नी बबिता से मांग रहा था। उसने किसी कागज के होने से साफ मनाकर दिया जिससे मेरा भाई विनोद घर के अन्दर विश्राम कर रही मेरी पत्नी के सिर पर सिर के बायीं तरफ कुल्हाड़ी से प्रहार कर जानलेवा हमला कर दिया। श्याम बिहारी ने यह भी बताया कि विनोद मादक पदार्थो का सेवन कर बराबर नशे में चूर रहता है। और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर किसी से उलझ जाने का काम करता रहता था। घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाने के एसएसआई बीपी सिंह सदलबल अस्पताल पहुंचे और घटना के बावत जानकारी लिया और चोटिल का हालचाल लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…