दानिश आफगानी
बलिया : रसड़ा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक श्रीनाथ बाबा के प्रांगण में सम्पन्न हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए कानून व्यवस्था को कमजोर करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष सुमित बाबा ने रसड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती के बावजूद खराब कानून व्यवस्था के जरिए रसड़ा पुलिस प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता पुलिस के इस कुचक्र को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, प्रेमप्रताप तिवारी, विकास खरवार, संजू सोनी, अमन मद्धेशिया, निक्कू तिवारी, पंकज सोनी, राजू, गो¨वद गुप्ता, परमजीत, मोहनलाल, मनोज कुमार मोदनवाल, सुनील गोंड आदि मौजूद थे। अध्यक्षता हरिकेश पांडेय व संचालन निक्कू तिवारी ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…