Categories: Crime

दहेज का हत्यारोपी पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार

            दहेज़ हत्यारोपी का फरार होने के पहले का चित्र

अंजनी राय.

बलिया। जिला जज न्यायालय से पुलिस को चकमा दे दहेज  हत्यारोपी अभियुक्त फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही प्रशासनिक गलियारे में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गये है।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दलाई तिवारी निवासी राकेश तिवारी दो वर्षो से जेल में सजा काट रहा था। आज पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।  सूचना पाकर मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ, कोतवाल के साथ ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने में जुटा है। समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारिक बयान इस सम्बन्ध में नहीं जारी हुआ है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts