मेष – आज आपको संभलकर चलने की सलाह हैं। स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृष –आज भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव आपको होगा । आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे।
मिथुन – आज असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त हो सकता है। परिवार में मेलजोल की कमी हो सकती है। शारीरिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता हो सकती है। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु दोपहर के बाद आपके मन में खुशी का अनुभव होगा
कर्क – आज छोटे पर्यटन की संभावना है। आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु दोपहर के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ हो सकता है। धन का खर्च अधिक हो सकता है।
सिंह – आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की सलाह हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखे। गलतफहमियों को दूर करें। संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते।
कन्या – आज परिस्थिति अनुकूल होगी शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप के मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी।
तुला – आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा ऐसा कार्तिकेय जी कहते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। घर की साज-सज्जा में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक – आज आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है ऐसा कार्तिकेय जी कहते हैं। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।
धनु – आज प्रातःकाल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, निषेधात्मक विचार आपके मन पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी भी हो सकती है।
मकर – आज के दिन परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद लेंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना होगा।
कुंभ – आज का दिन सुख-शांति से बीतेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख भी मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का खर्च होगा।
मीन –आज के दिन विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होने से दूर रहें किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। परंतु दोपहर के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिख सकता।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 से 12 बजे तक निशुल्क
बृहस्पतिवार, फरवरी ०१, २०१८ का पञ्चाङ्ग ,
सूर्योदय: ०७:०७
सूर्यास्त: १८:१४
हिन्दु सूर्योदय: ०७:१०
हिन्दु सूर्यास्त: १८:१०
चन्द्रोदय: १९:१३
चन्द्रास्त: ०७:३७
सूर्य राशि: मकर
चन्द्र राशि: कर्क – १५:०६ तक
सूर्य नक्षत्र: श्रवण
द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: शिशिर
वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: शिशिर
हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी
चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण फाल्गुन – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: प्रतिपदा – १५:४३ तक
नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: अश्लेशा – १५:०६ तक
योग: सौभाग्य – २२:४२ तक
प्रथम करण: कौलव – १५:४३ तक
द्वितीय करण: तैतिल – २६:१५+ तक अशुभ समय
दूमुहूर्त: १०:५० – ११:३४ वर्ज्य: २६:०३+ – २७:३०+
१५:१४ – १५:५८ राहुकाल: १४:०३ – १५:२५
गुलिक काल: ०९:५५ – ११:१८
यमगण्ड: ०७:१० – ०८:३३
शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१८ – १३:०२
अमृत काल: १३:४० – १५:०६
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…