बलिया ।। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बाराडीह गांव के इस्लामिया मदरसा के प्रांगण मे अन्तर्जनपदीय बालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमे इलाहाबाद, जौनपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ समेत कई जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया । सरवरी अबरार इंटर कॉलेज बाराडीह के सौजन्य से कराये जा रहे इशरार अहमद व मोकादम मुमताज मेमोरियल बालीबाल टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रोमांचकारी रहे सभी टीमों ने अपने जीत का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिल सका, सफलता आजमगढ के ककरहटा टीम को मिला वह भी आजमगढ जिले के ही टीम बैरिडीह को हराने के बाद ।
टूर्नामेंट का लीग मैच समाप्त होने के बाद आदिल क्लब असना मऊ, सरवरी अबरार इंटर कॉलेज बाराडीह, बैरिडीह और ककरहटा आजमगढ की टीम ने सेमीफाइनल मे जगह बनाया जिसमे बैरिडीह आजमगढ की टीम ने बाराडीह बलिया की टीम को 21-19 की अंतर से और ककरहटा आजमगढ ने असना मऊ की टीम को 15-5 और 15- 11 की अंतर से हराकर फाइनल मे जगह बनाई । फिर आजमगढ के दो दिग्गज टीमों के बीच मुकाबला हुआ जहां बैरिडीह ने आसानी से हार मान लिया और ककरहटा ने 15-9 और 15-2 के भारी अंतर से खिताब पर अपना कब्जा जमाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…