बरेली के साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग में ‘इतिहास:एक झलक’ नाम से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,जिसमें विभाग की छात्राओं द्वारा इतिहास के विभिन्न कालों एवं घटनाओं को मॉडल व चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा ‘पाश्चात्य शिक्षा का भारतीय संस्कृति पर प्रभाव’ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।मॉडल व चार्ट प्रतियोगिता में कु.गंगोत्री,रश्मि राठौर ,शगुन रानी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही,वहीं भाषण प्रतियोगिता में कु.गंगोत्री, कु. रुचि गुप्ता एवं ईशांशी ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक दल के रूप में डॉ. अनूप रंजन मिश्र, डॉ दीपक सिंह, करिश्मा अग्रवाल की भूमिका रही। विजय छात्राओं को समाजशास्त्र विभाग विभागाध्यक्ष डॉ सरिता सक्सेना द्वारा सम्मानित किया गया।समस्त कार्यक्रम इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ सीमा गौतम के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में फिरोज कुरेशी,डॉ अलका मिश्रा,गीता रानी,पूजा शर्मा आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…