सुल्तानपुर. गरीब या अमीर सबको चिकित्सा सुबिधा तत्काल मुहैया की तर्ज पर सुलतानपुर जनपद वासियो को नये साल पर सौगात के तरह सांसद वरुण गांधी के ने सांसद निधि से जिले में न्यू इमरजेंसी विंग की स्थापना किया है. जिसमें रोगियों को एम्स व मेडिकल कालेज जैसी सुविधा उपलब्ध होगी.
वरुण गांधी की सांसद निधि से रोगियों को जिला अस्पताल की न्यू इमरजेंसी विंग में जल्द ही वेन्टीलेटर, सी0आर्म0, अल्ट्रासाउण्ड सोनोग्राफी, कलर डाप्लर सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी. सांसद वरुण गांधी ने अपनी सांसद निधि से लगभग एक करोड़ रुपए से न्यू इमरजेंसी विंग के लिए अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराया है।
सांसद वरुण गांधी जल्द ही सांसद निधि से क्रय किये गये चिकित्सीय उपकरण जनता को समर्पित करेंगे। सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद के सहयोग से जिला चिकित्सालय के न्यू इमरजेंसी विंग में रोगियों को वेन्टीलेटर, सी0 आर्म, अल्ट्रासाउण्ड मशीन, सोनोग्राफी कलर डाप्लर सिस्टम जैसी अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा मिलेगी।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि न्यू इमरजेंसी विंग में उपरोक्त अत्याधुनिक उपकरणों के अलावा सांसद वरुण गांधी ने सेंट्रल आक्सीजन सिस्टम, सेंट्रल सक्सन सिस्टम, सी. पी. ए. पी. मशीन, पी. एफ. टी.मशीन सहित 55 चिकित्सय उपकरण उपलब्ध करायें है
आज सांसद के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी एवं कार्यालय प्रभारी /पी0आर0ओ0 संदीप मिश्रा ने जिला चिकित्सालय जाकर न्यू इमरजेंसी विंग में सांसद निधि से आये हुए चिकित्सीय ओर कर का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 योगेन्द्र यति से वार्ता कर सांसद निधि से खरीदे गए चिकित्सीय उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…