Categories: Bihar

रघुनाथ झा की याद में हुई शोक सभा.

साकिब अहमद

सिवान:बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय पर आकस्मिक बैठक कर शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गयीं, शोकसभा में उपस्थित जदयू नेताओ ने रघुनाथ झा के निधन को बिहार के राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति बताया|

इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल,राष्ट्रीय परिषद सदस्य मुर्तुजा अली कैसर,जिला प्रवक्ता निकेशचंद्र तिवारी,जिला महासचिव लालबाबू प्रसाद,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर,महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नन्दलाल राम,युवा जदयू जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, युवा जदयू जिला महासचिव सुशील गुप्ता,छात्र जदयू प्रदेश सचिव अजित कुमार, रघुनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह उपस्थित रहे|

pnn24.in

Recent Posts