लखीमपुर खीरी। मैलानी थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा हादसे में 5 लोगों की मौत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ,मिली जानकारी के अनुसार सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बिलोरो को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिलोरो के परखच्चे उड़ गए बिलोरो में बैठे करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों में से चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये
घायल अवस्था में इलाज के लिए जा रहे तीन लोगों में से एक की रास्ते में मौत हो गई जिसमें 2 लोगों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है फिलहाल मृतक भीरा व मझगई के रहने वाले बताए जा रहे हैं जोकि अपनी लड़की का तिलक चढ़ाने रूद्रपुर थाना पूरनपुर गए थे वहां से तिलक चढ़ा कर वापस अपने घर लालू टांडा आ रहे थे तभी रेलवे क्रासिंग के पास दर्दनाक हादसा हो गया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भेज दिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है इधर मृतकों के परिजनों को जब इस दुर्घटना की जानकारी मिली तो घर में जो खुशी का माहौल था वह मातम में बदल गया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…