गोपाल जी
बिहार के कैमूर में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया. आरोपी कोई और नहीं पीड़िता का सगा मामा है. पूरा मामला सामने आने के बाद हैवान मामा ने पंचायत को पैसे देकर मामला निपटाने की कोशिश की. लेकिन परिजन ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी मामा की गिरफ्तारी कर ली गई है.
भभुआ के बारे गांव में पांच साल की बच्ची के साथ एक फिर की गई हैवानियत की हदें पार. हैवान मामा पांच साल की बच्ची को पैसों का लालच देकर कमरे में बुलाया फिर उसके साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. मासूम बच्ची ने जब अपनी आप बीती परिजन को बताया तो वे पंचायत के पास मामला लेकर पहुंचा. जहां दो दिन तक बातचीत के बाद आरोपी पैसे देकर मामला निपटा दिया. वहीं पंचायत के लोगों ने भी मामले को दबाने की कोशिश की.
हैवान मामा गिरफ्तार
जिसके बाद मामले की शिकायत लेकर परिजन भभुआ महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए. बच्ची का मेडिकल जांच करवाया गया. आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता के परिजन का कहना है कि, पंचायत के लोग मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचने देना चाहते थे. इसलिए वह मामले को दबाते हुए पैसों की मांग की. हम न्याय के लिए पुलिस थाने पहुंचे हैं. आरोपी को सजा मिलनी चाहिए.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…