गोपाल जी.
भागलपुर. बिहार के भागलपुर में बाइक सवार 3 अपराधियों ने सरेआम एसएसपी ऑफिस के पास गोली मारकर 10 लाख 53 हजार रुपए लूट लिए. इसको अपराधियों का बढ़ा हुआ मन ही कह सकते है कि इस तरीके से दुस्साहसिक अतना को अंजाम देकर भी वह फरार हो गये.
प्राप्त समाचार के अनुसार भागलपुर के तिलकामांझी हटिया रोड में डॉ. सोमेन चटर्जी के क्लीनिक के सामने मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे तीन बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने दिनदहाड़े महिंद्रा शोरूम के स्टॉफ पंकज शर्मा को गोली मारकर 10.50 लाख रुपये लूट लिए. पंकज शोरूम से एचडीएफसी बैंक पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे. तभी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया.
अपराधियों ने पंकज शर्मा को बांये कंधे में गोली मारी है. उन्हें नाजुक हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है. घटनास्थल से भागलपुर में एसएसपी आवास से केवल सौ मीटर की दूरी पर है. घटना के बाद एसएसपी कार्यालय के दो पुलिसकर्मियों ने अपराधियों का पीछा किया, मगर वे चकमा देते हुए भाग निकले.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…