भागलपुर. मानिक सरकार चौक स्थित दीपप्रभा टॉकिज परिसर में सोमवार की शाम छह बजे मारवाड़ी कॉलेज में बीबीए फाइनल इयर के छात्र और टीएमबीयू में जदयू छात्र नेता आनंद राज की जमकर पिटाई कर दी गयी। आनंद मानिक सरकार दुर्गा बाड़ी के पास का रहने वाला है। छात्र नेता को पीटने वालों ने फायरिंग भी की और वहां से भाग निकले।
घटना के बाद आनंद राज अपने शिक्षक पिता मनोज कुमार बंधु और अन्य लोगों के साथ जोगसर थाना पहुंचे और छह को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया। आनंद ने मारपीट और फायरिंग का आरोप मायागंज के सोनू, कोयला घाट के भीम यादव, मायागंज के नागेश्वर, वी टू के पास रहने वाले अभय, खंजरपुर एसबीआई वाली गली में रहने वाले आकाशदीप और नाथनगर के रहने वाले एनएसयूआई के छात्र नेता विशाल कुमार पर लगाया है।
उसका कहना है कि इन सभी के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। फोन कर बुलाया और पीटने लगे आनंद का कहना है कि भीम ने उसे कॉल कर दीप प्रभा आने को कहा। उसने बताया कि टॉकिज के परिसर में पहुंचा तो देखा कि वहां पहले से कई लोग इकट्ठा थे। सोनू ने आनंद से मन बढ़ने की बात कही और अभय ने उसपर हाथ चला दिया। आनंद का कहना है कि सोनू ने उसपर फायरिंग की। गोली से बचने के लिए वह नीचे की तरफ झुका तो उनलोगों ने उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसके शरीर पर जख्म देखते हुए पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…