गोपाल जी,
दो साल पूर्व नक्सली के आरोप में गिरफ्तार किए गए बटोरन कोड़ा की पुलिस हिरासत में मौत के मामले की न्यायिक जांच में सोमवार को कोर्ट ने तत्कालीन एसपी, एएसपी और थानाध्यक्ष के खिलाफ समन जारी किया है। ज्ञातव्य हो कि जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के शीतला कोड़ासी से आठ अप्रैल 2016 को गिरफ्तार बटोरन कोड़ा की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।
मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे। सोमवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी महेश शुक्ला के कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संज्ञान लिया और कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन भेजने का आदेश पारित किया। बटोरन की पत्नी छेदनी देवी ने कोर्ट में परिवाद दायर कर पुलिस पर आरोप लगाया था कि उसके पति को घर से उठाकर पीरीबाजार थाना पर लाकर बुरी तरह से मारपीट की गई और इलाज भी नहीं कराया गया, न ही परिवार से मिलने दिया गया। कोर्ट में छेदनी देवी एवं अन्य साक्षी का जांच साक्ष्य लिया गया। पहली नजर में मामला गंभीर पाते हुये संज्ञान लिया गया।
एसपी, एएसपी का हो चुका है ट्रांसफर :
तत्कालीन एसपी अशोक कुमार और एएसपी अभियान रजनीश कुमार का तबादला हो चुका है, जबकि तत्कालीन थानाध्यक्ष विनोद राम फिलहाल बड़हिया में इंस्पेक्टर हैं। रजनीश फिलहाल जम्मू में पोस्टेड हैं। अशोक कुमार फिलहाल पुलिस मुख्यालय, पटना में स्पेशल ब्रांच में एसपी हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि बटोरन बीमार था जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…