गोपाल जी.
कटिहार. आय से अधिक संपत्ति की मामले में विशेष निगरानी शाखा की एक टीम ने छपरा के पूर्व डीएम दीपक आनंद की पत्नी शिखा आनंद के कमरे को बुधवार को सील कर दिया। शिखा आनंद केएमसीएच में रोडियोलॉजी विभाग में पीजी की छात्रा हंै। डीएसपी के नेतृत्व में पहुंची निगरानी की विशेष टीम ने सबसे पहले जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र तथा एसपी डा. सिद्धार्थ मोहन जैन से मुलाकात की। इसके बाद एसपी की ओर उपलब्ध कराये गये पुलिस पदाधिकारी तथा डीएम की ओर से भेजे गये सदर एसडीओ नीरज की उपस्थिति में टीम केएमसीएच पहुंची। वहां पर कालेज प्रशासन की ओर से आईएएस की पत्नी शिखा आनंद के कमरे को को सील कर दिया। शिखा आनंद उस समय कमरे में नहीं थीं।
एसपी डा. सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि निगरानी विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को उनसे बातचीत कर केएमसीएच में एक आईएएस की पत्नी के आवास को सील करने की सूचना दी। टीम को सुरक्षाबल मुहैया कराये गये थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…