अंजनी राय
बलिया : पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में मंगलवार की देर रात को बदलाव करते हुए कुछ उपनिरीक्षकों को भी थानों की कमान सौंपी। साथ ही कुछ इंचार्जो को पुलिस कार्यालय से अटैच कर दिया।
नए थानों की चार्ज पाने वालों में हनुमानगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को बांसडीहरोड थाना इंचार्ज, फेफना थाने में तैनात उपनिरीक्षक राम दिनेश तिवारी को नगरा थाने की कमान व कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज जगदीश प्रसाद को भीमपुरा व पुलिस लाइन से विवेक पांडेय को दोकटी थानाध्यक्ष बनाया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रेवती को उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर पुलिस लाइन से अटैच किए हैं।
वहीं दोकटी थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव को क्राइम ब्रांच में तैनाती की है। दोकटी थाने पर पुलिस लाइन से विवेक पांडेय, नगरा थाना से सुरेश सिंह को रेवती, भीमपुरा थाना से सत्यप्रकाश को पकड़ी व पकड़ी थाना से बच्चे लाल को पकड़ी थाने से दुबहड़ थाने पर तैनाती की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…