बहराइच जरवल विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोंदौरा के मजरा मालिन पुरवा निवासी अब्दुल अजीज उम्र 52 वर्ष पिता इमामी हुसैन कल दोपहर 12 बजे अपने गेहूँ के खेत की देखभाल करने गये थे। तभी अचानक पीछे से सांड ने हमला कर दिया अब्दुल अजीज गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जब पड़ोस में ही स्थित गाँव मलिन पुरवा गाँव के लोगो को जानकारी मिली तो सैकड़ो लोग लाठी डन्डा लेकर गेहूँ के खेत को चारो ओर से घेर लिया। और सांड को हल्ला व लाठी डन्डे से मारकर भगाया। लेकिन तब तक अब्दुल अजीज गम्भीर रूप से घायल हो चुके थे।
परिवार के सदस्यों अथवा ग्रामीणों द्वारा तत्काल प्रभाव से सीएचसी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मुस्ताफाबाद में भर्ती कराया गया। लेकिन चोट अधिक लगने के कारण से अब्दुल अजीज को बहराइच अस्पाताल रिफर कर दिया गया था। दो घन्टे इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अब्दुल अजीज को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया लेकिन लखनऊ पहुँचने के उपरान्त उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मौत की जानकारी मिलने पर किसान नेता अशोक मिश्र छोटे अन्ना ने परिवार के लोगों से मिलकर ढाढ्स दिलाते हुए एक मांग पत्र जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को भेजकर, मुख्यमंत्री राहत कोष से किसान दुर्घटना बीमा के तहत मृतक किसान अब्दुल अजीज के परिवार को पाँच लाख रूपये की अर्थिक सहायता देने की माँग की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…