गोपाल जी,
भोजपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना पवना थाना के पवना गांव की है. पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक अपने मायके आई महिला को शौच से लौटने के दौरान गांव के ही चार लोगों ने पकड़ लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने घरवालों को जाकर सारी बात बताई जिसके बाद महिला के परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे.
पुलिस ने महिला का बयान कलमबंद कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर इस घटना के विरोध में भाकपा-माले ने आरा-सहार पथ को पवना के पास जाम कर दिया है. जाम कर रहे माले कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
घटना को तूल पकड़ता देख जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं जबकि इलाके में घटना के बाद काफी तनाव है. पीड़िता को मेडिकल जांच में गैंग रेप की पुष्टि हुई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…