Categories: Crime

पुलिस ने 450 ग्राम गांजा के साथ दिव्यांग को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

नौशाद अंसारी

बिजनौर. (नूरपुर) सोमवार को नूरपुर पुलिस ने गांजा की तस्करी मे एक दिव्यांग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हेै।प्राप्त सूचना का अनुसार रविवार को उपनिरिक्षक हिमांशु चोहान पुलिस कर्मियो के साथ नहटोर चोराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।वाहन चेकिंग के दोरान नहटोर की ओर से एक दिव्यांग युवक तीन पहिया स्कूटर से अाता दिखाई दिया जिसने पुलिस चेकिंग को देख कर नहटोर की ओर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने उसका पीछाकर पकड कर उसके स्कूटर की तलाशी लेने पर स्कूटर की डिग्गी से 41पुडियो मे लगभग 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस को पूछताछ मे युवक ने अपना नाम शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र शोकत अली निवासी मोहल्ला हजरत नगर भट्टे वाला नूरपुर बताया।पुलिस ने युवक का संबंधित धाराओं मे चालान कर जेल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts