अंजनी राय.
बलिया : कस्तूरबा गांधी की बच्चियों संग नव वर्ष मनाने के बाद डीएम सुरेन्द्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार निधरिया स्थित राजकीय बालिका गृह पहुँचे। वहां भी केक काटने के बाद बच्चियों को मिठाई खिलाई। बालिकाओं से बातचीत की और हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। डीएम ने प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर को चेतावनी दी कि निराश्रित बालिकाओं को अगर कोई असुविधा हुई तो वह गलती अक्षम्य है।
इसके जिम्मेदार प्रोबेशन अफसर होंगे और कार्रवाई भी होगी। बच्चियों से उनको मिलने वाली सुविधाओं के बाबत पूछताछ की। सख्त लहजे में अधिकारी के साथ राजकीय बालिका गृह के अधीक्षक को निर्देश दिया कि बालिकाओं को बेहतर भोजन समयान्तर्गत मिले। साथ ही बालिकाओं के हुनर को सामने लाने के लिए प्रयासरत रहें। बालिका गृह के स्टाफ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…