गोल्डी शर्मा.
लखनऊ. राजधानी में विधानसभा और सीएम आवास के पास आलू फेंकने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक कन्नौज के सपा नेता का करीबी अंकित सिंह और दूसरा डाला ड्राइवर संतोष पाल बताया जा रहा है। दोनों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल से पता चला है कि दोनों अभियुक्तों ने शिवेंद्र सिंह, संदीप उर्फ रिक्की यादव, दीपेंद्र सिंह चौहान, संजू कटियार, प्रदीप सिंह और जय कुमार के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी।
शिवेंद्र सिंह ने पुरानी ठठिया स्थित सतीश जाटव के कोल्ड स्टोर से आलू खरीदे थे। वहीं संदीप उर्फ रिक्की यादव ने गाड़ियों की व्यवस्था की थी। दीपेंद्र सिंह ने आलू इन गाड़ियों में लदवाये थे। वहां से ये सभी एक स्कॉर्पियों के जरिए आलू लदे पिकअप के पीछे-पीछे लखनऊ तक आये थे। यहां लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर रुकने के बाद 1090 चौराहे से लेकर विधान भवन तक आलू फेंके थे। पुलिस ने बताया कि शिवेन्द्र सिंह उर्फ कुक्कू चौहान तिर्वा जनपद कन्नौज से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे, जबकि संजू कटियार वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद कन्नौज के पति हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…