गोल्डी शर्मा,
इजराइल. इजराईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनकी एडवांस टीम ने डेरा डाल दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा ह। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी आ सकते हैं। इसको देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
नेतन्याहू 14 से 19 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं। 14 और 15 जनवरी को दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे 16 जनवरी को विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनका आगमन पूर्वाह्न 10.45 बजे होगा। यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचेगा। इस बीच ताजमहल पर आम पर्यटकों का प्रवेश बंद करने की तैयारी है।
इजराइल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। उनकी एडवांस टीम ने इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्था ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। उनके स्वागत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। वहीं 16 जनवरी को शहर में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने का आदेश दिया है। यह जानकारी विशेष कार्याधिकारी (जिलाधिकारी शिविर कार्यालय) ओ.एन. वर्मा ने दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…