कनिष्क गुप्ता.
इलाहाबाद : हाईकोर्ट की एक महिला वकील के वाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजने और विरोध पर हत्या की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी से परेशान पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में कारोबारी रामकृष्ण यादव के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला अधिवक्ता मूलरूप से जौनपुर की रहने वाली हैं। यहां मम्फोर्डगंज में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। आरोप है कि थार्नहिल रोड सिविल लाइंस निवासी रामकृष्ण यादव ने आधी रात को उनके वाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजा। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। जब उसने विरोध किया तो दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
एसएसआइ सिविल लाइंस बृजेश यादव ने बताया कि अभी तक महिला वकील ने कॉल रिकार्डिग और वाट्सएप की डिटेल नहीं दी है। जांच में इतना ही पता चला है कि पीड़िता और आरोपी पुराने परिचित हैं। सच्चाई के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला रेलकर्मी से की अश्लील बात
रेलवे में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी महिला रेलकर्मी को फोन पर अश्लील बात करने व धमकी देने का प्रकरण सामने आया है। लूकरगंज निवासी पीड़िता ने खुल्दाबाद थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी लूकरगंज राकेश राय ने बताया कि महिला कर्मी ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…