अंजनी राय.
बलिया : पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डॉ. सुमिता सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर विशेष निगहबानी रखने का निर्देश दिया गया। समिति ने यह निर्णय लिया कि यदि किसी अल्ट्रासाउंड प्रतिष्ठान की पत्रावली लंबित है और उसने 6 माह का रेडियोलोजी के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया है तो ऐसे लंबित पत्रावली को शासनादेश के नियमों का पालन करते हुए निस्तारित कर लिया जाए।
सीएमओ डॉ. एस पी राय लिंगानुपात को संतुलन को बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया जाए। अगर कोई अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर मिलता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। इसके लिए टीम गठित करने की बात कही। बैठक में जिला सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. हरपाल सिंह, डॉ विनेश कुमार, डॉ विनोद कुमार सिंह, सीए बलजीत सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, आनंद दूबे आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…