कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक ब्यूटी पार्लर व बुटिक सेंटर से लाखों के जेवरात गायब हो गए। घटना से परेशान अधिवक्ता प्रतीक समाधिया ने खुल्दाबाद थाने में ब्यूटी पार्लर के मालिक व कर्मचारियों पर आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लूकरगंज निवासी अधिवक्ता प्रतीक की पत्नी, मां और पड़ोस की एक महिला खरीददारी करने गई थीं। पत्नी के हाथ में एक बैग था, जिसमें चेन, अंगूठी, टाप्स, झुमका, पायल, बिछिया और हीरे के भी जेवरात थे। दिव्या बुटिक सेंटर में खरीदारी के बाद जब महिलाएं घर पहुंची तो जेवरात गायब था। इस पर वह परेशान हो गई। जानकारी होने पर अधिवक्ता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद रविंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही ब्यूटी पार्लर के मालिक व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…