कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित गद्दोपुर राजा बाजार निवासी संतोष सिंह (45) की बुधवार रात ईट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा इलाके में खेत पर खून से लथपथ लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो जेब में मोबाइल, पहचान पत्र और एटीएम मिला। खबर पाकर परिजन भी थाने पहुंचे। बहन नगीना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कत्ल का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पंचम सिंह के दो बेटों में छोटा संतोष मुंबई के एक होटल में काम करता था। बहन के मुताबिक, मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरने के कारण संतोष जख्मी हुआ था। तब से वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। शादी के कई वर्ष हो गए, लेकिन कोई संतान नहीं है। करीब 10 दिन पहले प्रतापगढ़ में ब्याही नगीना और संतोष माघ मेला आए। यहां बादशाहपुर के एक संत के आश्रम में रुके थे। बुधवार को परिवार के साथ दोनों सिविल लाइंस बस अड्डे पर पहुंचे। संतोष बस में भीड़ अधिक होने के कारण नगीना व अन्य को बैठा दिया लेकिन खुद नहीं चढ़ पाया। घरवालों ने सोचा दूसरी बस से घर पहुंच जाएगा। गुरुवार सुबह अंदावा के निकट एक खेत में लाश मिली। बगल में खून लगा ईटा भी मिला।
हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया कि संतोष शराब का आदी था, छुड़ाने के लिए संत के पास ले जाया गया था। सिविल लाइंस से अंदावा कैसे पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है। लूटपाट भी नहीं हुई है। मोबाइल से पता चला है कि रात साढ़े नौ बजे के बाद किसी से बात नही हुई। कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवाई जा रही है। उधर, संतोष की मौत से पत्नी ममता, भाई प्रमोद, मां मंगला रोते-बिलखते रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…