लखीमपुर खीरी // सूडा – भारत नेपाल सीमा पर तस्करी कम होने का नाम नही ले रही है ऐसा लगता है कि सुरक्षा ऐजसिया इस पर ध्यान देने मे कतरा रही है जिसके चलते रोज ही न जाने कितनी तस्करी होती होगी खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोल डीजल सहित और भी न जाने क्या क्या तस्कर तस्करी करते होगे और इन दिनों चीनी की तस्करी भी भारत नेपला सीम पर जोरों पर है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों भारत में चीनी के दाम कम होने से नेपाल में इस की मांग और तेज हो गयी है। जिसका फायदा तस्कर पूरा उठाते हैं और कम दामो मे चीनी भारत से ले जाकर नेपाल मे मंहगे दामो मे नेपाल मे बेचते हैं पंरतु तस्कर हमेशा कामयाब नही होते है और वह पकडे भी जाते है और इसी के चलते एसएसबी गौरीफंटा ने भारत से नेपाल जा रही तक करीब तीस बोरी चीनी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने पूछताछ पर अपना नाम राजा राम पुत्र दिनेश निवासी नेपाल बताया है फिलहाल पकडे गये तस्कर को पकड़ कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
वैसे एसएसबी के ए.सी. हरवंश के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है टीम में हरीश कुमार , नन्हे लाल सरोज, सोनू मिश्रा, गौरव कुमार और पवन कुमार स्वामी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…