बिहार के सुपौल में एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां मोबाइल की दुकान चलाने वाले शख्स ने युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने इस प्राइवेट पल का वीडियो भी बना लिया। लेकिन जब युवती को पता चला कि शख्स पहले से शादीशुदा है तो उसने रिश्ते तोड़ लिए। लेकिन जब युवती के मां-बाप ने उसकी शादी कहीं और कर दी तो आरोपी ने उस वीडियो को अश्लील साइटों पर डाल दिया। मामला उस वक्त सामने आया जब वो वीडियो युवती के पति के पास पहुंचा। पुलिस ने अब इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला
शादी रोकने के लिए दी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी
जानकारी के मुताबिक पीडि़ता के पिता ने 11 दिसंबर 2017 को ही जमीर हासमी और उसके पिता मोहम्मद सलाउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायी थी। पिता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने समय से कार्रवाई की होती तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि जमीर द्वारा बार-बार उसे और रिश्तेदारों को फोन कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा शादी नहीं रोकने पर उसने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि वह उसके बेटे को भी जान से मार देगा।
तलाकशुदा है जमीर
जमीर ने 08 दिसंबर के बाद भी फेसबुक पर लगातार कई पोस्ट किए हैं। बताया जा रहा है कि जमीर की पहले ही शादी हो चुकी है लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रह रहे हैं। जमीर के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा किसनपुर थाना में प्राथमिकी की बात भी सामने आ रही है।
वारंट किया जारी, अभियुक्त फरार
पुलिस अफसर सरोज कुमार ने बताया कि मामले में वारंट तक की कार्रवाई हो गयी है। अभियुक्त फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर, सुपौल के एसपी मृत्युंजय चौधरी ने कहा कि वीडियो वायरल होने का मामला गंभीर है। पुलिस इसको गंभीरता से ले रही है। मामले की जानकारी प्राप्त कर इस दिशा में समुचित कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही पर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…