आजमगढ़।। शहर कोतवाली क्षेत्र के अराजीबाग स्थित एक बिजली की दुकान में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे सभी सामान जल गए।
अराजीबाग निवासी रामदरश प्रजापति अपने ही मकान के बाहरी हिस्से में इलेक्ट्रिक की दुकान खोल रखे हैं। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की शाम भी दुकान में चिराग जलाया गया था। रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके दुकानदार रामदरश मकान में चला गया। रात करीब नौ बजे दुकान से निकल रहे धुएं से परिजनों ने बाहर आकर देखा तो दुकान से ज्यादा धुआं निकल रहा था। जब तक दुकान का ताला खोलकर आग को बुझाया जाता दुकान में रखे इनवर्टर, बैट्री व पंखा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई। पीड़ित रामदरश का कहना है कि चिराग की वजह से आग लगी होगी। इस अगलगी में करीब छह लाख की क्षति हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…