वाराणसी. शहर में अचानक एक बार फिर चर्चा में आये चौक थाने के दालमंडी स्थित सराये हडाहा में आज सुबह बोर में बंद एक लाश मिलने से हडकम्प मच गया. लाश को एक बोरे में बांध कर सराय के कुआ के पास फेका गया था, सुबह जब दुकाने खोलने के लिये व्यापारी आये तो बोरे से बाहर निकले लाश के पैर को देख कर हडकम्प मच गया, क्षेत्रीय नागरिको ने लाश की सुचना स्थानीय थाना क्षेत्र को दिया, मौके पर चौक और दशाश्वमेघ थाने की पुलिस मौके पर पहुच गई.
मौके पर पहुची पुलिस द्वारा बोरा खोल कर लाश की शिनाख्त करवाई तो मृतक दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के डेलू गली निवासी रोजर अली उर्फ़ भयानक के रूप में उसकी पहचान हुई. लाश को देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक की हत्या गला रेत कर किया गया है. मृतक क्षेत्र में भयानक के नाम से मशहूर था. मृतक अपराध जगत से सम्बंधित था और पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट बनाने पर भी विचार कर रही थी. भयानक के नाम चौक और दशाश्वमेध थाने में कई मुक़दमे होने की भी अपुष्ट जानकारी प्राप्त हो रही है.
हत्या किसने किया और क्यों किया अभी यह पुलिस के लिये विवेचना का विषय है और समाचार लिखे जाने तक पुलिस को लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी, मृतक के परिजन मौके पहुच चुके थे. समाचार लिखे जाने तक पुलिस लाश को कब्ज़े में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…