ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
मेष – आज अत्यंत सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करने की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। स्वजनों से वियोग होने की सम्भावना है।
वृष – आज परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी। देव स्थान में पर्यटन का आयोजन हो सकता। स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ का आयोजन होगा।
मिथुन – शिव जी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी जिससे आप अधिक उत्साहित होंगे। पदोन्नति हो सकती हैं।
कर्क – आज किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। लंबी यात्रा के लिए अनुकूल संयोग बनेगा।
सिंह – आज स्वास्थ्य के मामले में आपको विशेष सजग रहना होगा। बाहर खाने-पीने से बचें। स्वास्थ्य के कराण से धन खर्च होने की भी सम्भावना है। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें।
कन्या – आज जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला – आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक – आज स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी चिंता रह सकती है। संतानों की समस्या आपको चिंतित करेगी। मान-सम्मान का ध्यान रखें। शेयर सट्टा में न पड़ने की कार्तिकेय जी सलाह देते हैं। संभव हो तो यात्रा प्रवास रद्द कर दे।
धनु – आज तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी।
मकर – आज गृहस्थजीवन की समस्याएं हल होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
कुंभ –आज वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे, वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव कर सकते है।
मीन- आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क
मंगलवार, जनवरी २३, २०१८ का पञ्चाङ्
सूर्योदय: ०७:०९
सूर्यास्त: १८:०८
हिन्दु सूर्योदय: ०७:१३
हिन्दु सूर्यास्त: १८:०४
चन्द्रोदय: ११:०८
चन्द्रास्त: २३:३८
सूर्य राशि: मकर
चन्द्र राशि: मीन
सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा द्रिक अयन: उत्तरायण द्रिक ऋतु: शिशिर वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: शिशिर हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९३९ हेमलम्बी चन्द्रमास: माघ – अमांत विक्रम सम्वत: २०७४ साधारण माघ – पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: षष्ठी – १६:४० तक नक्षत्र, योग तथा करण
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – ०८:०८ तक योग: शिव – १०:०० तक प्रथम करण: तैतिल – १६:४० तक
द्वितीय करण: गर – २८:३३+ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: ०९:२३ – १०:०७ वर्ज्य: २०:२१ – २१:५९ २३:१९ – २४:१२+ राहुकाल: १५:२१ – १६:४२ गुलिक काल: १२:३८ – १४:०० यमगण्ड: ०९:५६ – ११:१७ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:१७ – १३:००
अमृत काल: ३०:०८+ – ३१:४५+
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…