सुलतानपुर कादीपुर. सुलतानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कादीपुर के परिसर मे जन कल्याण फाउंडेशन ने लगभग तीन सौ जरुरतमन्दो को कम्बल बांटे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में हिंदू जन कल्याण फाउंडेशन ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरित कर बहुत ही पुनीत कार्य किया है। सेवा ही धर्म है जैसे मंत्र को आयोजन समिति के लोग पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं। मैं इस मंच के माध्यम से आप सबको बताना चाहती हूं कि जन सेवा के लिए मेरी यहां नियुक्ति हुई है। मेरी जहां भी जैसे भी आवश्यकता हो आप लोग मुझसे निसंकोच मिलकर अपनी समस्या का समुचित निराकरण करवा सकते हैं।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष लव मिश्रा ने किया उन्होंने कहा कि हिंदू जन कल्याण फाउंडेशन के माध्यम से सिर्फ ठंड से निजात दिलाने के लिए ही नहीं बल्कि समाज में विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य हमारे संस्थान के माध्यम से किए जा रहे हैं। निशुल्क शिक्षा,वृक्षारोपण, गरीबों की शादी व अन्य सामाजिक कार्य हम अपने इस फाउंडेशन के माध्यम से समाज में कर रहे हैं। मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि सामाजिक कार्यों में जहां भी मेरी आवश्यकता होगी हम अपनी पूरी टीम के साथ आप सभी लोगों के लिए हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार मिलूंगा
कार्यक्रम में केशव प्रसाद मिश्रा, फाउंडेशन के सचिव राजकुमार रिशु सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, प्रबंधक रामपति मौर्य,संजीव सोनी, रत्नेश शुक्ला, बिपिन मिश्रा, विनय मौर्य, संतोष कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, तरने, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…